भारत

युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की खुदकुशी, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
4 July 2025 7:13 PM IST
युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की खुदकुशी, परिजन सदमें में
x
जांच में जुटी पुलिस
Saagar. सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय युवक राहुल अहिरवार ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से जांच में लिया है।
मृतक राहुल, पिता दीपराज अहिरवार, निवासी शाहपुर, ने 22 जून को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पहले मामले को सामान्य आत्महत्या मानकर पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया था। लेकिन अब सामने आए वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।
📹 लाइव वीडियो में बोले आखिरी शब्द:
राहुल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आते हुए कहा,
"मैं जीना नहीं चाहता यार, मैं फांसी लगाने वाला हूं... कभी किसी से प्यार मत करना जो समय न दे सके..."
वीडियो में राहुल फंदा बनाते हुए दिखाई देता है और फिर लाइव वीडियो के दौरान ही आत्महत्या कर लेता है।
👪 परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप:
मृतक के भाई प्रशांत अहिरवार ने थाने में बयान दर्ज कराते हुए छतरपुर की एक यूट्यूबर युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राहुल की उस युवती से शादी की बात चल रही थी। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी और लड़की एक बार उनके घर भी आई थी।
प्रशांत ने बताया कि 2 जून को राहुल का जन्मदिन था, उस दिन वह युवती उसे उज्जैन घुमाने ले गई थी। बाद में राहुल को पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने राहुल से बात करना बंद कर दिया, जिससे राहुल मानसिक रूप से परेशान हो गया था।
👮 पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच:
सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है और मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। अब इंस्टाग्राम लाइव वीडियो और परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। सभी तथ्यों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस हृदय विदारक घटना से शाहपुर गांव में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
Next Story