भारत

गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिलने गया युवक, फिर जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे

jantaserishta.com
5 April 2022 3:23 PM IST
गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिलने गया युवक, फिर जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे
x
लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया और...

नालंदा: बिहार के नालंदा में एक प्रेमी जोड़े को चोरी-छिपे मिलना भारी पड़ गया. घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर गांव की है. एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. लेकिन लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया और ग्रामीणों की मदद से दोनों को मंदिर ले गया. वहां दोनों की शादी करवा दी.

मिली जानकारी के मुताबिक सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह निवासी अमरजीत कुमार को दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामनगर की रहने वाली एक लड़की के साथ चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह दोनों अक्सर चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे. सोमवार की दोपहर अमरजीत अपनी प्रेमिका के परिजनों की गैर-मौजूदगी में उससे मिलने उसके घर आया था. लेकिन जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया. यह निर्णय लिया गया कि इन दोनों की शादी करवा दी जाए.
इसके बाद परिजनों के द्वारा बाजार से शादी का समान और नये-नये कपड़े खरीदकर लाए गए. फिर स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मदद से गांव के ही एक मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई. बिना बैंड-बाजा, बराती के मंदिर में हुई इस शादी से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल यह प्रेमी जोड़ा परिणय सूत्र में बंध कर खुश नजर आ रहा है. शादी के बाद प्रेमी अमरजीत अपने पत्नी बनी प्रेमिका को मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने घर रवाना हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story