भारत

VIDEO: युवक ने महिला को कॉल करके बुलाया, फिर पीछे से चाकू मारकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुई घटना

jantaserishta.com
29 Jan 2021 1:55 PM IST
VIDEO: युवक ने महिला को कॉल करके बुलाया, फिर पीछे से चाकू मारकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुई घटना
x
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को ढूंढा जा रहा है.

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान प्रिया अग्रवाल के रूप में हुई है.

26 वर्षीय प्रिया ज्ञानशिला सुपर सिटी में रहती थी. यहां भरे बाजार में एक युवक एक्टिवा से आया और प्रिया को पीछे से चाकू मार कर फरार हो गया. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.
मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है और बताया कि प्रिया उस युवक को पहले से जानती थी. घटना से पहले दोनों की फोन पर बातचीत हुई और युवक ने प्रिया को बाहर मिलने बुलाया. दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
प्रिया अपनी बच्ची के साथ सामान लेने के बहाने बाहर निकली थी और पीछे से युवक ने चाकू मार दिया. प्रिया का पति निजी कंपनी में नौकरी करता है और घटना के वक्त घर पर नहीं था.
इंदौर पूर्व एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि घटना में तीन लोगों के शामिल होने की आशंका है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को ढूंढा जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story