भारत
युवक ने 13 बेजुबानों को बेरहमी से मारा...कारण सामने आया
jantaserishta.com
12 Jan 2026 8:08 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में पशु क्रूरता से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. यहां एक सनकी व्यक्ति ने कुत्ते समेत उसके 12 बच्चों की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. आरोपी ने कुत्ते के बच्चों को इसलिए मारा, क्योंकि उनकी मां ने उसे काट लिया था. घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल रुधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा चौराहे पर कलीमुल्लाह नाम के व्यक्ति को कुतिया ने काट लिया था. जिसके बाद से उस पर जैसे सनक सवार हो गया था. इसके बाद उसने कुतिया समेत उसके 12 बच्चों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इन सभी बच्चों का कुसूर सिर्फ इतना ही था कि उनकी मां ने कलीमुल्लाह को काट लिया था.
कलीमुल्लाह की इस हरकत से इलाके में सनसनी फैल गई है. आरोपी मैनी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद मृत कुत्तों के शवों को गड्ढा खोद कर दफन कराया गया.
वहीं डिप्टी एसपी कुलदीप ने बताया कि कलीमुल्लाह नाम का व्यक्ति कहीं जा रहा था, उसी दौरान उसे कुत्ते ने काट लिया. जिसके बाद उसने कुत्ते और उस के 12 बच्चों की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीएनएस 170, 126, 35 के तहत कार्रवाई की है. अभियुक्त को न्यायालय के सामने पेश किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





