भारत

युवक पर पोर्न स्टार बनने की सनक इस कदर सवार हो गई, की...पत्नी के उड़े होश

jantaserishta.com
12 Dec 2025 3:11 PM IST
युवक पर पोर्न स्टार बनने की सनक इस कदर सवार हो गई, की...पत्नी के उड़े होश
x
जानें पूरा मामला.
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है.ये मामला बेहद हैरान करने वाला ही नहीं है बल्कि पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला भी है. मामले में पोर्न फिल्में देखने का आदी एक सनकी पति ने पत्नी के साथ फिजिकल रिलेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया .
बेहद हैरान करने वाली बात ये है कि सनकी पति को इस घिनौनी हरकत पर कोई पछतावा नहीं है. बल्कि वो पत्नी से कह रहा है कि उसने जानबूझकर ये काम किया ताकि वो फेमस हो सके. आरोपी पोर्न फिल्मों के किरदारों को अपना आइडियल मानता है उनकी तरह बनना चाहता है.
इधर पत्नी इस पूरे मामले में शर्मसार हो चुकी है. उसने बताया कि पति ने 13 मिनट 14 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड कर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज दिया. अब हर जगह से फोन आ रहे हैं. उसने कहा कि उसका पति इंसान नहीं बल्कि दरिंदा है.
इधर पीड़िता के भाई का आरोप है कि शादी के वक्त दहेज की मांग की थी. दहेज की पूरी रकम नहीं मिलने से भी आरोपी चिढ़ा रहता था. उसका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने से उसने बदले की नीयत से ये सब किया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. इधर आरोपी फरार है. उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस की गई है. समान थाने की पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story