भारत

युवक ने मंगेतर पर चाकू से किया हमला, फिर उसी के चुन्नी से लगाई फांसी, इसके बाद...

jantaserishta.com
18 Feb 2021 12:15 PM IST
युवक ने मंगेतर पर चाकू से किया हमला, फिर उसी के चुन्नी से लगाई फांसी, इसके बाद...
x
दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक जोड़े का दाम्पत्य जीवन शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. युवक देवेंद्र ने अपनी मंगेतर ज्योति पर पहले तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, फिर उसके बाद ज्योति की चुनरी से अपने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है.

हमीरपुर जिले के मझगवां थाने के इटौरा गांव की निवासी 19 वर्षीय ज्योति की शादी जालौन जिले के 22 वर्षीय युवक देवेंद्र से तीन साल पहले तय हुई थी. ज्योति के माता-पिता ईंट के भट्टे पर काम करते है और ज्योति अपने दादा के साथ इटौरा गांव में रहती है.
देवेंद्र, बुधवार की शाम करीब 4 बजे मंगेतर ज्योति से मिलने इटौरा आया था. उस वक्त ज्योति अपनी सहेली सरोज के साथ खेत पर गयी थी. देवेंद्र खेत पर गया तो वहां उसमें और ज्योति में किसी बात पर विवाद हो गया. इसके बाद देवेंद्र ने ज्योति पर चाकू से हमला किया और खुद उसकी चुनरी से फंदा लगाकर बबूल के पेड़ से लटक गया.
घटना के वक्त मंगेतर की सहेली सरोज वहीं मौजूद थी. जब सरोज ज्योति पर हुए चाकू के वार से उसे बचाने गयी तो देवेंद्र ने उस पर भी चाकू से वार कर घायल कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ज्योति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. हालत नाजुक होने पर बाद में झांसी रेफर कर दिया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. ज्योति के ताऊ बृज मोहन ने बताया कि ज्योति रोज की तरह जानवरों के लिए चारा लाने खेत पर गयी थी. इस बीच ये घटना कैसे हुई उन्हें कोई जानकारी नहीं है.
हमीरपुर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि युवक ने अपनी होने वाली पत्नी को जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ वार किये और खुद भी फांसी लगा ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story