भारत

सड़क पर तड़पते मिले युवक-युवती, दोनों के गले पर किया गया था वार, तमाशबीन बनकर देखते रहे लोग, लेकिन...

jantaserishta.com
9 March 2021 11:30 AM IST
सड़क पर तड़पते मिले युवक-युवती, दोनों के गले पर किया गया था वार, तमाशबीन बनकर देखते रहे लोग, लेकिन...
x
राजधानी से बड़ी खबर.

यूपी की राजधानी लखनऊ में सड़क किनारे खून से लथपथ प्रेमी युगल के तड़पते हुए मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों लोगों का बुरी तरह से गला रेता हुआ था.

घटना लखनऊ के थाना आशियाना के कैंट रोड के किनारे की है जहां युवक और युवती को खून से लथपथ तड़पता हुआ पाया गया था. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
फिलहाल दोनों की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है. घटना में वक्त लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे लेकिन घायलों को किसी ने भी हॉस्प‍िटल ले जाने की जहमत नहीं उठायी.
जानकारी के मुताबिक, घायल युवती उन्नाव की रहने वाली है और लखनऊ के एक मॉल में डोमिनोज़ में क्रू मेंबर का काम करती है और आशियाना थाने के अंतर्गत अपनी मित्र के साथ रूम लेकर रहती है. घटना की विस्तृत जानकारी तो दोनों के होश में आने के बाद ही होगी. लेकिन अभी दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है.
घायल युवती की मित्र के अनुसार उसकी दोस्त डोमिनोज़ में काम करती है और दोनों 3 साल से साथ में रह रहे है. लेकिन ये घटना कैसे हुई और क्यों हुई इसके बारे में वो नहीं जानती और न ही उस युवक को उसने पहले कभी देखा.
डीएसपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक, युवक और युवती सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े थे. इसकी सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार लड़की फीनिक्स मॉल में क्रू मेंबर है और डोमिनोज़ में काम करती है. लड़का लखीमपुर का रहने वाला है लेकिन अभी ज्यादा जानकारी नहीं हो पाई है. होश में आने पर ही पूरा प्रकरण पता लगेगा फिलहाल मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story