भारत

ट्रेन के आगे कूदे युवक और युवती, दोनों की मौत, घर में मचा कोहराम

jantaserishta.com
14 April 2022 4:45 PM IST
ट्रेन के आगे कूदे युवक और युवती, दोनों की मौत, घर में मचा कोहराम
x
दिल दहला देने वाली घटना आई है.

सीकर: राजस्थान में सीकर जिले के रशीदपुरा से दिल दहला देने वाली घटना आई है, जहां गुरुवार सुबह लड़का और लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या कर ली. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस दोनों मृतकों के शव को हॉस्पिटल लेकर गई. फिलहाल दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस को शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसके आधार पर मामले में जांच की जाएगी.

रशीदपुरा के हेड कॉन्स्टेबल राकेश ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि रसीदपुरा खोरी के पास एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को एस. के. हॉस्पिटल लाया गया. जहां दोनों मृतकों के शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
फिलहाल मृतक युवक और युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव के पास से एक ही मोबाइल फोन मिला है, जो लॉक्ड है. मोबाइल के आधार पर मामले में जांच शुरू की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story