भारत

योग टीचर 1 महीने पहले हुई थी गायब, पुलिस ना खोज पाई और मिला कोई बड़ा सबूत, फिर सामने आया एक ऑडियो, उसके बाद...

jantaserishta.com
5 May 2021 4:00 PM IST
योग टीचर 1 महीने पहले हुई थी गायब, पुलिस ना खोज पाई और मिला कोई बड़ा सबूत, फिर सामने आया एक ऑडियो, उसके बाद...
x
ये केस इतना पेचीदा रहा कि...

तमिलनाडु में लंबे समय से एक योग टीचर के गायब होने पर बवाल जारी है. ये केस इतना पेचीदा रहा कि पिछले एक महीने से पुलिस ना उस योगा टीचर को खोज पाई और ना ही कोई बड़ा सबूत मिला. लेकिन अब वो केस सुलझ गया है और पुलिस की जांच में हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं. उस योगा टीचर का शव बाथरूम के फर्श में गड़ा हुआ मिला है, वहीं जिसने हत्या की, उसने खुद भी जान ले ली.

योगा टीचर की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाया
ये मामला तमिलनाडु के मदुरै का है जहां पर 2 अप्रैल को चित्रादेवी नाम की योग टीचर गायब हो गई थीं. पांच अप्रैल को पिता की तरफ से शिकायत दर्ज की गई थी और बताया गया था कि उनकी बेटी अपने वाहन के साथ मिसिंग हैं. पिता की तरफ से पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी दी गई जिसमें उनकी बेटी की हरिकृष्णनन नाम के वकील संग बातचीत थी. उस ऑडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया और उन्हें मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी.
आरोपी ने कर ली आत्महत्या
पुलिस की मानें तो उन्हें मंगलवार को हरिकृष्णनन का शव उसके घर पर मिला था. शव के साथ एक सुसाइड नोट भी मिल गया जिसमें साफ लिखा हुआ था कि उसने ही योगा टीचर चित्रादेवी की हत्या की थी. सुसाइड नोट में बताया गया था कि आरोपी ने चित्रादेवी का शव बाथरूम के फर्श में दफन कर दिया था. वहीं बाद में क्योंकि उसे आत्मगिलानी हुई, ऐसे में उसने अपनी जान भी ले ली. नोट में बताया गया था कि गायब हुआ वाहन भी बस स्टैंड पर छिपाया गया था.
परिजन बता रहे पुलिस की लापरवाही
अब पुलिस दावा तो कर रही है कि उनकी वजह से एक ये बड़ा केस सॉल्व हो गया है, लेकिन चित्रादेवी के पिता बता रहे हैं कि इस मामले की जांच में काफी देरी हुई. पुलिस को शिकायत काफी पहले कर दी गई थी लेकिन चुनाव की वजह से जांच में लगातार देरी होती गई और उनकी बेटी की जान चली गई. परिजन इस केस में पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है और इसमें बड़ी लापरवाही बता रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story