कोचिंग सेंटर में हो रहा था गलत काम, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ ये खुलासा

कोरोनाकाल में कोचिंग सेंटर ठप पड़ा तो संचालक ने कोचिंग सेंटर में ही जुए का अड्डा चालू कर दिया। संचालक बाहर से लोगों को बुलाकर जुआ खेलवाता था। कतारगाम थाने के पुलिस इंस्पेक्टर वनराज नाथूभा ने जानकारी मिलने के बाद सोनाणी ट्यूशन क्लासेज में दबिश देकर संचालक समेत सात लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर नाथूभा ने बताया कि संचालक धर्मेश सोनाणी क्लासेज में जुआ खेलने वालों से एक-एक हजार रुपए लेता था। पुलिस ने ट्यूशन क्लासेज की तलाशी ली तो आरोपी वहां जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दांव पर लगे 32970 रुपए, 29500 रुपए कीमत के मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अनलॉक में ढील मिलने के बाद रुपए कमाने के लिए कारखाने, ऑफिस में जुए का अड्डा चालू करने के कई मामले सामने आए हैं। बता दें अक्टूबर महीने में सूरत में सबसे ज्यादा 75 जुआरियों पर पासा के नए कानून के तहत कार्रवाई की गई।
एसीपी धर्मेंद्र सिंह चावड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से स्कूल और ट्यूशन क्लासेज पूरी तरह से बंद हैं। क्लासेज बंद होने से संचालकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी है। क्लासेज में लोगों का आना-जाना भी बंद हो गया है। ऐसे में संचालक जुए का अड्डा चलाने लगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





