भारत

दुनिया का सबसे विशाल हॉकी स्टेडियम, 5 जनवरी को देश को समर्पित होगा

jantaserishta.com
2 Jan 2023 5:27 PM IST
दुनिया का सबसे विशाल हॉकी स्टेडियम, 5 जनवरी को देश को समर्पित होगा
x
जानें डिटेल्स.
रांची (आईएएनएस)| ओडिशा के राउरकेला में बना विश्व का सबसे विशाल हॉकी स्टेडियम आगामी 13 जनवरी से वल्र्ड कप हॉकी के मुकाबलों के लिए तैयार है। इसके पहले 5 जनवरी को जब इस स्टेडियम का उद्घाटन होगा, तो यह तारीख ओडिशा और झारखंड के खेल इतिहास में यादगार क्षण के रूप में दर्ज हो जाएगी। स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर यहां हॉकी का पहला मैच झारखंड और ओडिशा की जूनियर पुरुष टीम के बीच खेला जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस स्टेडियम का नामकरण देश के महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया गया है। बिरसा मुंडा की जन्मभूमि और कर्मक्षेत्र झारखंड है, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके उलगुलान (क्रांति) की चेतना देश के कई हिस्सों में फैली थी। जनजातीय समाज में उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। राउरकेला में निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम उन्हीं की पावन स्मृतियों को समर्पित है।
15 एकड़ में फैला यह स्टेडियम दुनिया का पहला इको फ्रेंडली हॉकी स्टेडियम है। स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 27 हजार है। खासियत यह है कि यहां हर सीट की बनावट ऐसी है कि दर्शक दुनिया के किसी भी स्टेडियम के मुकाबले मैदान के ज्यादा करीब होंगे। स्टेडियम में प्रैक्टिस पिच और चेंजिंग रूम को जोड़ने के लिए टनल बनाई गई है। फिटनेस सेंटर, रिकवरी केंद्र और पिच के पास हाइड्रोथेरेपी पूल बनाया गया है। इससे जुड़े दो होटल हैं, जहां वल्र्ड कप हॉकी में भाग लेने पहुंचने वाले देश-विदेश के खिलाड़ी ठहरेंगे। स्टेडियम को भूकंप रोधी है। स्टेडियम को मौसम के अनुकूल रखने के लिए 250 एचपी डक्टबल एसी यूनिट लगाई गई है। करीब 300 करोड़ की लागत से बने इस स्टेडियम का डिजाइन बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के इंजीनियरों ने तैयार किया है।
वल्र्ड कप हॉकी मुकाबले का पहला मैच इस स्टेडियम में 13 जनवरी भारत और स्पेन के साथ संध्या बजे होगा। विश्व कप के सभी मैच ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित होने हैं। इस प्रतियोगिता में 16 देशों के बीच कुल 44 मैच खेले जाएंगे। इनमें से 20 मैच बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में खेले जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story