भारत

दुनिया देखेगी भारत के 'तेजस' की ताकत, सिंगापुर पहुंची भारतीय वायु सेना की टुकड़ी

jantaserishta.com
12 Feb 2022 5:23 PM IST
दुनिया देखेगी भारत के तेजस की ताकत, सिंगापुर पहुंची भारतीय वायु सेना की टुकड़ी
x

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना भी सिंगापुर में आयोजित होने जा रहे 'सिंगापुर एयर शो-2022' में दम दिखाएगी. सिंगापुर एयर शो में सहभागिता करने के लिए भारतीय वायु सेना की 44 सदस्यीय टुकड़ी सिंगापुर पहुंच गई है. भारतीय वायु सेना की 44 सदस्यीय टुकड़ी सिंगापुर के चंगी एयरपोर्ट पर पहुंची. 'सिंगापुर एयर शो-2022' का आयोजन 15 से 18 फरवरी तक होना है.

भारतीय वायु सेना के स्वदेशी तेजस और एमके-1 दुनियाभर के प्रतिभागियों के साथ अपने करतब और ताकत का प्रदर्शन करेंगे. सिंगापुर एयर शो में भारतीय वायु सेना की भागीदारी भारत को तेजस विमान का प्रदर्शन करने के साथ ही रॉयल सिंगापुर वायु सेना (आरएसएएफ) और अन्य भागीदार देशों के साथ बातचीत का भी अवसर प्रदान करेगी.
गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना पहले भी मलेशिया में आयोजित लीमा-2019 और दुबई एयर शो-2021 जैसे आयोजनों में सहभागिता कर अपने दमखम का प्रदर्शन कर चुकी है. भारतीय वायु सेना ने इस तरह के वैश्विक आयोजनों में इसलिए भी सहभागिता की थी ताकि स्वदेशी विमानों का प्रदर्शन किया जा सके और एयरोबेटिक टीमें गठित की जा सकें.
बता दें कि सिंगापुर एयर शो हर दो साल बाद आयोजित किया जाता है. ये आयोजन ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story