भारत

आयुर्वेद की मुरीद दुनिया, केन्या के पूर्व पीएम की बेटी ने कही यह बात

jantaserishta.com
20 April 2022 5:58 PM IST
आयुर्वेद की मुरीद दुनिया, केन्या के पूर्व पीएम की बेटी ने कही यह बात
x

ANI

नई दिल्ली: भारत में आयुर्वेद उपचार के बाद अपनी आंखों की रोशनी वापस पा चुकी केन्या के पूर्व पीएम रैला ओडिंगा की बेटी रोजमेरी ने कहा है कि वह आयुर्वेद को अपने देश केन्या लेकर जाएंगी क्योंकि इससे लाकों लोगों को नई जिंदगी मिलेगी। आयुर्वेद एक पारंपरिक उपचार प्रणाली है, जिसकी जड़ें भारत में हैं। रोजमेरी ने आयुर्वेद की प्रशंसा की है।

आयुर्वेद उपचार से अपनी आंखों की रोशनी पाने वाली रोजमेरी कहती हैं कि, "पहले मैं नहीं देख सकती थी, अब मैं देख सकती हूँ। मेरे इलाज का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को दिखाया है। मैं आयुर्वेद को अपने देश ले जाऊंगी, यह लाखों लोगों की मदद कर सकता है। " समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रोजमेरी ने कहा कि वह 2019 में अपनी आंखों की रोशनी वापस पाने के लिए आयुर्वेद उपचार के लिए भारत आई थी।
रोजमेरी की यह टिप्पणी विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एक दिन पहले गुजरात के जामनगर में अपना ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (जीसीटीएम) शुरू करने की पृष्ठभूमि में आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जीसीटीएम की आधारशिला रखी थी। गुजरात में डब्ल्यूएचओ केंद्र का उद्देश्य प्राचीन प्रथाओं को आधुनिक विज्ञान के साथ सम्मिश्रण करके आयुर्वेद की क्षमता को खोलना है। यह दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला और एकमात्र वैश्विक केंद्र है।
केन्या के पूर्व पीएम रैला ओडिंगा भी आयुर्वेद की प्रशंसा कर चुके हैं और आयुर्वेद को अपने देश में ले जाने के अपने इरादे के बारे में बता चुके हैं। फरवरी में, उन्होंने पीएम मोदी के साथ केन्या में उसी अस्पताल की एक शाखा खोलने पर चर्चा की थी, जहां उनकी बेटी का इलाज हुआ था। एएनआई ने ओडिंगा के हवाले से कहा, "मैंने उन्हें सुझाव दिया है कि वे केन्या के नैरोबी में एक शाखा स्थापित करें और मैं इस केंद्र की स्थापना के लिए उनके साथ काम करने जा रहा हूं।"
ओडिंगा की बेटी रोजमेरी का इलाज केरल के श्रीधरीयम आयुर्वेदिक नेत्र अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में हुआ था।
गौरतलब है कि 2017 में ब्रेन ट्यूमर का पता चलने के बाद ओडिंगा की बेटी की नैरोबी में सर्जरी हुई थी। लेकिन ऑपरेशन के बाद रोजमेरी ने आंखों की रोशनी चली गई। फिर उन्होंने 2019 में भारत की यात्रा की और केरल के कूथट्टुकुलम में श्रीधरीयम आयुर्वेदिक नेत्र अस्पताल में इलाज कराया। रोजमेरी का दावा है कि अब उनकी आंखों की रोशनी वापस आ चुकी है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story