योगी सरकार में मंत्री के बोल, मदरसे आतंकवादियों के अड्डे...मौका मिले तो देश के सारे मदरसों को बंद करा दूं...वीडियो

अलीगढ़: योगी सरकार में राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह (Raghuraj Singh) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मदरसे आतंकवादियों के अड्डे हैं, वहां आतंकवादियों की ट्रेनिंग दी जाती है. मदरसे से निकलने वाला व्यक्ति आतंकवादी बनता है, उनकी सोच आतंक की होती है. अपने बयान में उन्होंने कहा कि अगर भगवान ने मुझे मौका दिया, तो पूरे देश के मदरसे बंद कर दूंगा. उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया है कि देश में चलने वाले मदरसों को बंद कराया जाए. दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि आतंकवाद का मुंह कुचलना है, सांप को खत्म करने के लिए जैसे उसका फन कुचल दिया जाता है उसी तरह आतंकवाद का भी फन हम कुचलेंगे.
मदरसे से निकलते हैं आतंकवादी। वानी भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी से निकला था, अगर भगवान ने मौका दिया तो पूरे देश के मदरसे बंद कर दूंगा - दर्जा प्राप्त मंत्री ठा. रघुराज सिंह pic.twitter.com/PZbsTW0P4F
— sanjay tripathi (@sanjayjourno) November 25, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





