भारत

महिला का वीडियो सामने आया, कहा- यहां जिंदगी मौत का सवाल है और आप वीडियो बना रहे हैं...

jantaserishta.com
8 Aug 2025 2:11 PM IST
महिला का वीडियो सामने आया, कहा- यहां जिंदगी मौत का सवाल है और आप वीडियो बना रहे हैं...
x
देखें वीडियो.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी रोडवेज बस पर एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पेड़ गिरने की घटना के बाद रास्ते में लंबा जाम लग गया. पुलिस-प्रशासन ने मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रूट क्लियर कराया.
इस दौरान बस में फंसी एक महिला यात्री का लोग वीडियो बनाने लगे. इसपर उसने कहा- 'यहां जिंदगी मौत का सवाल है और आप वीडियो बना रहे हैं, अगर आकर पेड़ की डाल हटवाने में मदद करते तो हम लोग बाहर निकल आते.' जिसके बाद वीडियो शूट कर रहे लड़के को भीड़ ने वहां से हटा दिया.
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी–हैदरगढ़ मार्ग पर हरख राजा बाजार के पास यह हादसा हुआ है. यहां यात्रियों से भरी एक बस गुजर रही थी, तभी उस पर पेड़ गिर गया. इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोग जान बचाने के लिए बस की खिड़की से कूदते नजर आए. आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सीएमओ ने फिलहाल पांच मौतों की पुष्टि कर दी है.
इस भीषण हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हुई है. आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं. फंसे लोगों को पेड़ काटकर बाहर निकाला गया. बारिश के बीच हुए हादसे के कारण राहत व बचाव कार्य में देर लगी.
अधिकारियों ने बताया कि बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी. हादसे में चालक समेत पांच लोगों की जान चली गई. इनमें महिला टीचर भी शामिल हैं, जो ट्रेनिंग पर छुट्टी के बावजूद BO के आदेश पर स्कूल जा रही थीं. पेड़ गिरने की घटना में कई बस यात्री घायल हुए हैं. उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है. यातायात सामान्य है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story