भारत

धारदार हथियार से काटा गया महिला का गला, घटना के बाद जुटी आसपास के लोगों की भीड़

jantaserishta.com
13 Aug 2021 1:40 PM IST
धारदार हथियार से काटा गया महिला का गला, घटना के बाद जुटी आसपास के लोगों की भीड़
x
एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सुपौलः जिले के बसंतपुर प्रखंड स्थित हृदयनगर पंचायत के वार्ड-4 में गुरुवार की देर रात 40 वर्षीय फगुनी देवी की धारदार हथियार से गला काटकर कर दी गई. घटना के बाद जब सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई. पोस्टमार्टम के लिए पुलिस लाश उठानी चाही तो परिजन पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि फागुनी देवी अपनी दो वर्षीय नतनी के साथ खाना खाने के बाद सोई थी. क्योंकि कुछ माह पहले उसके मवेशी की चोरी हुई थी इसलिए वह मवेशी वाले घर के समीप चारपाई पर ही सो रही थी. सुबह जब नतनी ने देखकर शोर मचाया जिसके बाद फागुनी की बेटी पहुंची. देखा कि उसकी मां खून से लथपथ हो चुकी है.
अपनी मां को इस हालत में देखकर सोनी चिल्लाने लगी. देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. हत्या की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल अन्य पुलिस जवान के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने परिजनों से पूछताछ कर जानकारी ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी रामानंद कुमार कौशल भी मौके पर पहुंचे.
इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी कर थानाध्यक्ष ने परिजनों के द्वारा बताए गए नामजद आरोपी रामदेव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद काफी समझाने के बाद जाकर परिजन माने. पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया फिर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story