भारत

घर से महिला की सुनाई दी चीख, भागे पड़ोसी तो हुआ ये खुलासा...

jantaserishta.com
22 Dec 2021 6:10 PM IST
घर से महिला की सुनाई दी चीख, भागे पड़ोसी तो हुआ ये खुलासा...
x
पढ़े हैरान करने वाला मामला।

कन्नूर: केरल में कन्नूर के पेरिंगथूर इलाके में एक शख्स ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. शख्स ने बुधवार को अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. 51 साल की राठी नाम की मृतका, क्षेत्र के विष्णुविलासम यूपी स्कूल के पास रहती थी. मामले का खुलासा तब हुआ जब बुधवार रात 11.45 बजे जोर की चीख सुनकर पड़ोसी उसके घर की ओर भागे. उन्होंने पाया कि राठी कटे हुए गले के साथ जमीन पर पड़ी थी. वे लोग आनन फानन में महिला को अस्पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

मौके पर पहुंची चोकली पुलिस ने राठी के 60 साल के पति मोहनन को हिरासत में लिया. ये घटना तब हुई जब महिला का बेटा घनीथ काम से बाहर गया था. इसके अलावा उसकी बेटी घनुष्य अपने पति के घर गई हुई थी.
महिला की हत्या की जांच में पता चला कि मोहनन, पत्नी का हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या करने वाला था. उसने बताया कि वह जीवन से परेशान हो चुका था इसलिए उसने पत्नी को मारकर आत्महत्या का प्लान बनाया था. हत्या में प्रयोग किया गया चाकू मौके से बरामद कर लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story