भारत

कच्ची शराब पिलाकर महिला का गैंगरेप, थाने लेकर पहुंची बेटी, रिश्तेदार के घर जाने निकली थी, ऐसे हुई पूरी घटना

jantaserishta.com
27 May 2021 7:02 PM IST
कच्ची शराब पिलाकर महिला का गैंगरेप, थाने लेकर पहुंची बेटी, रिश्तेदार के घर जाने निकली थी, ऐसे हुई पूरी घटना
x
नशे में धुत महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है.

यूपी के बरेली में शराब के नशे में धुत महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. बेसुध हालत में मिली मां को लेकर थाने पहुंची बेटी की ओर से पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

सुभाष नगर थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी मां कभी-कभी शराब पीती है. रविवार को भी उसकी मां ने शराब पी और एक रिश्तेदार के यहां जाने को कह कर चली गई.
काफी समय के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो युवती मां को खोजते हुए रिश्तेदार के घर जाने लगी. इसी दौरान एक मकान में उसकी मां अर्ध बेहोशी की हालत में म‍िली.
मां ने आरोपी के रूप में सोनू का नाम बताया और कहा कि उसने गलत काम किया है जिसके बाद वह बेहोश हो गई. युवती मां को लेकर सीधे थाने पहुंच गई. सुभाष नगर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और आरोपी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली.
बरेली के एसपी स‍िटी रव‍िंद्र कुमार ने बताया क‍ि होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि इस घटना में आरोपी सोनू के साथ जिस मकान में वह मिली थी, उसका मालिक राजीव भी शामिल है. वे रास्ते में उसे पकड़ कर अपने घर ले गए और कच्ची शराब पिलाई. उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. वहीं, महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में रेप के बाद केस को गैंगरेप में बदल द‍िया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story