भारत

महिला का शव पुल के नीचे मिला, पति ने कहा- 'कई लड़कों से थे अवैध संबंध'

jantaserishta.com
12 April 2022 8:48 PM IST
महिला का शव पुल के नीचे मिला, पति ने कहा- कई लड़कों से थे अवैध संबंध
x

डेमो फोटो 

पढ़े पूरी खबर

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला का शव कुप्पा घाट पुल के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई. महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है. महिला के पति ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी के कई लड़कों से अवैध संबंध थे.

महिला का शव मिलने की सूचना के बाद, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला सुल्तानगंज के रहने वाले कैलाश साह की पत्नी जूली कुमारी है. मृतक महिला के परिजनों ने पति कैलाश साह पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, कैलाश साह का कहना है कि उसकी पत्नी के कई लड़कों के साथ अवैध संबंध थे. वह लगातार एक साथ कई लड़कों के संपर्क में थी. अक्सर वह लड़कों से बातचीत करती थी और मना करने के बाद घर से निकल जाती थी. वह कई-कई दिन तक घर नहीं आती थी और घर आने के बाद, मुझसे बात नहीं करती थी.
परिजनों का कहना है कि घटना की रात जूली के मोबाइल पर एक कॉल आया था. इसके बाद वह घर से बाहर निकल गई और रात भर घर नहीं लौटी. सुबह जब परिजनों ने देखा, तो गला रेता हुआ शव कुप्पा घाट पुल के नीचे से बरामद हुआ.
परिजनों के मुताबिक, सात साल पहले जूली की शादी सुल्तानगंज निवासी कैलाश साह से हुई थी. शादी के बाद से ही जूली पति के साथ भागलपुर बरारी थाना के मुसहरी टोला में मायके वालों के साथ रहती थी.
मृतक महिला के बेटे ऋषि ने पुलिस को बताया, 'मम्मी-पापा ने देर रात तक शराब पी, उसके बाद मम्मी और शराब लेने के लिए घर से निकल गईं.' स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतक महिला के कॉल डिटेल को खंगाल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story