भारत

महिला कॉल रिसीव होते ही अपने कपड़े हटा देती...बुजुर्ग नागरिक बुरा फंस गए

jantaserishta.com
11 April 2024 9:25 AM IST
महिला कॉल रिसीव होते ही अपने कपड़े हटा देती...बुजुर्ग नागरिक बुरा फंस गए
x

सांकेतिक तस्वीर

चेहरे के साथ स्क्रीन रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करता था.
नई दिल्ली: बुजुर्ग नागरिकों को सेक्सटॉर्शन (sextortion) के जाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को शाहदरा पुलिस ने अरेस्ट किया है. ये आरोपी बुजुर्ग नागरिकों को वीडियो कॉल करता था. कॉल पर दूसरी तरफ या तो आरोपी की महिला मित्र होती थी, जो कॉल रिसीव होने के साथ ही अपने कपड़े हटा देती थी या फिर आरोपी कोई अश्लील वीडियो प्ले कर देता था. इसके बाद वो सामने वाले के चेहरे के साथ स्क्रीन रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करता था.
वीडियो रिकॉर्डिंग (video recording) के बाद आरोपी सबसे पहले अलग सिम कार्ड से पीड़ित को वॉट्सअप कॉल करता था और खुद को अधिकारी बताकर डराने की कोशिश करता था. पीड़ित से कहता था कि अगर रुपये नहीं दिए गए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा. पुलिस का कहना है कि ऐसे केस में कई बार बुजुर्ग घबराकर आरोपी को पैसे दे देते हैं.
शाहदरा पुलिस थाने में गैंग के शिकार बुजुर्ग ने शिकायत की. इस शिकायत में कहा गया कि उनके नंबर पर एक वीडियो कॉल आया. जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक स्क्रीन पर एक लड़की ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. कुछ समय बाद किसी ने कॉल कर खुद को अधिकारी बताया और वीडियो वायरल न करने के बदले 98 हजार रुपये ले लिए.
इस शिकायत पर पुलिस ने सभी नंबरों की डिटेल निकाली तो पता चला कि एक मोबाइल मेवात के नूह इलाके में एक्टिव है, जिसके बाद पुलिस ने रेड करके सचिन नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सचिन के पास से मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
जांच के दौरान IMEI के टेक्निकल एनालिसिस से पता चला कि एक सिम मेवात जिले के निवाना गांव में एक्टिव है. इसके बाद एसआई श्वेता शर्मा ने टीम के साथ आईएमईआई ट्रैकिंग से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो साइबर धोखाधड़ी के नेटवर्क में उसकी संलिप्तता की बात सामने आई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story