14 साल तक जेल में रही महिला लड़ेगी प्रधानी का चुनाव, छोटी से उम्र में उठा ले गया था खूंखार डकैत, थोड़ी अलग है पूरी कहानी

इटावा में एक ऐसी महिला प्रधानी का चुनाव लड़ने जा रही है जो एक नहीं, दो नहीं बल्कि चौदह साल तक जेल में रही. जिसने चंबल के बीहड़ की रोटियां खाईं, अच्छे अच्छे के हलक से पानी सुखवा दिया, उस महिला का मन अब गांव में रहकर, गांव वालों के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा हुआ है. इस महिला का नाम है सुरेखा. इटावा जनपद में स्थित चम्बल के डकैत क्षेत्र में आतंक मचाने वाला खूंखार डकैत सलीम गुर्जर, पूर्व दस्यु सुन्दरी सुरेखा को 13 साल की छोटी सी उम्र में ही मार्च 1999 में उठा ले गया था और बीहड़ में ले जाकर शादी कर ली थी. जिससे उसका एक बच्चा भी हुआ.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





