भारत

बच्चे की देखभाल कर रही थी महिला, घर में घुसे बदमाशों ने गोलियों से भूना

Nil dhankar
9 July 2024 6:53 AM IST
बच्चे की देखभाल कर रही थी महिला, घर में घुसे बदमाशों ने गोलियों से भूना
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब punjab news । अमृतसर Amritsar में एक दिल दहलाने वाली वारदात में देर शाम चार माह के बच्चे को दूध पिला रही महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। इस वारदात में मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। दो गुटों में चल रही रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मृतका की पहचान 30 साल की हरजिंदर कौर के रूप में हुई है। Woman Murder

घटना अमृतसर के गांव राजासांसी Village Rajasansi की है। हरजिंदर कौर घर में अकेली थी और अपने चार माह के बच्चे को दूध पिला रही थी। तभी दीवार फांदकर घर में घुसे 2 युवकों ने उससे उसके पति मन्ना के बारे में पूछा। महिला जब तक संभल पाती इतने में युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। खून से लथपथ महिला वहीं गिर गई और दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अजय पाल सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मरने से पहले हरजिंदर कौर ने अपने पति को फोन किया था और उसे बताया था कि 2 युवक घर की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हो गए हैं और उसे धमकियां देकर आपके बारे में पूछ रहे हैं। फोन के बाद दोनों आरोपियों ने हरजिंदर कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों लाभ व निशान को काबू कर 6 अन्य लोगों को भी नामजद किया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



Next Story