
x
अपने पति की हत्या कराने का था आरोप.
नोएडा (आईएएनएस)| छह महीने पहले एक महिला जमानत पर जब बाहर आकर ससुराल पहुंची तो जेठ ने उस पर गोली चला दी। महिला के पैर में गोली लगी। उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। गोली चलाने के बाद से आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया। यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के गढ़ी शाहदरा गांव की है।
एडीसीपी सेंट्रल डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि गढ़ी शहदरा गांव निवासी संजय भाटी अपने भाई अजीत भाटी के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर उसके छोटे भाई की पत्नी कविता ने दरवाजा खोला। संजय ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियों से बचने के लिए कविता घर के अंदर भागी लेकिन संजय ने उसे 3 गोलियां मार दी। गोली लगने से कविता गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।
एडीसीपी ने बताया कि कविता का पति अजीत भाटी जून माह वर्ष 2021 में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इस संबंध में परिजनों ने कविता उसके बहनोई व किरायेदार कपिल, मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप था कि इन लोगों ने अजीत भाटी को अगवा कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस पूछताछ के दौरान कविता ने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की थी लेकिन आज तक उसका शव पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कविता करीब छह महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आई थी और अपने ससुराल गढ़ी शाहदरा में ही रह रही थी। संजय भाटी द्वारा अंजाम दी गई इस वारदात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अपने भाई के लापता होने से संजय काफी परेशान था। संजय गुरुग्राम में रहता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





