कलक्ट्रेट में रोते दिखी महिला, प्रशासन पर लगाया ये आरोप

बुलंदशहर: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो रही है वैसे-वैसे नेताओं ने भी प्रचार-प्रसार और तेज कर दिया है। चुनाव-प्रचार को लेकर कुछ प्रत्याशियों ने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर से सामने आया है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रशासन पर बड़ी पार्टियों के नेताओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला प्रत्याशी उसे धमकी मिलने की बात कह रही है। वह प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते-लगाते फूट-फूट कर रोने लगती है। महिला प्रत्याशी का आरोप है कि उसे प्रचार न करने की धमकी मिल रही है, इसको लेकर वह कई बार सुरक्षा मांग चुकी है लेकिन उसे अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।
#बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में बिलख बिलख कर रोई निर्दलीय प्रत्याशी गीता रानी शर्मा,आरोप है उनको प्रचार से रोका धमकाया जा रहा है और उनकी वाहन पर भी कई बार हमला किया जा चुका है @bulandshahrpol @Uppolice @ECISVEEP @dgpup @News1IndiaTweet pic.twitter.com/BycSChBzc5
— Neelesh chauhan (@NeeleshChauha) February 4, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





