भारत
वेश्यावृत्ति का गिरोह चला रही थी महिला, लड़की को गांजा पीने किया मजबूर, फिर...
jantaserishta.com
19 March 2025 10:12 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस का बयान आया.
वारंगल: तेलंगाना के वारंगल जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न करने और उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश के आरोप में एक महिला सहित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मामले के सिलसिले में एक किशोर को भी पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि 11 मार्च को नाबालिग लड़की मिल्स कॉलोनी थाने की सीमा में लापता हो गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि जांच के दौरान लड़की को मुलुगु के पास से बरामद किया गया, जहां से उसे बचाया गया. बयान में कहा गया है कि नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ लोगों ने अगवा किया था, जिन्होंने उसे मारिजुआना (गांजा) पीने के लिए मजबूर किया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया.
वारंगल के पुलिस आयुक्त सनप्रीत सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष जांच दल बनाए. जांच में आगे पता चला कि मामले की मुख्य आरोपी महिला वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रही थी. पुलिस ने कहा कि वह नाबालिग को अपने साथ ले गई और उन्होंने ग्राहकों से अधिक पैसे कमाने के लिए महिलाओं या लड़कियों को वेश्यावृत्ति में लाने की साजिश रची.
पुलिस ने बताया कि उन्होंने पीड़िता को निशाना बनाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उससे संपर्क किया.पीड़िता का भरोसा जीतने के बाद उसे 11 मार्च को उसके घर से बहला-फुसलाकर बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को कार में अगवा कर लिया और उसे नरसंपेट के पास एक खाली पड़े घर में ले गई. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने उसे जबरन 'गांजा' पिलाया और आरोपियों में से एक ने उसका यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया और बाद में उसे मुलुगु के पास छोड़ दिया और भाग गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





