भारत

बाप रे! श्मशान में तंत्र पूजा कर रही थी महिला, तभी...

jantaserishta.com
30 Oct 2025 12:16 PM IST
बाप रे! श्मशान में तंत्र पूजा कर रही थी महिला, तभी...
x

सांकेतिक तस्वीर

चौंकाने वाला मामला.
महराजगंज: यूपी के महराजगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां श्मशान में तंत्र पूजा कर रही महिला को पहले तो बेरहमी से पीटा गया, फिर नग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया. महिला के साथ ग्रामीणों ने हैवानियत की हद पार कर दी. घटना के बाद बदनामी के डर से महिला ने आत्महत्या की भी कोशिश की. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की बात कह रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि ये मामला महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला दीपावली से एक दिन पूर्व तंत्र पूजा सिद्ध करने के लिए गांव के बाहर स्थित एक श्मशान घाट पर निर्वस्त्र होकर पूजा कर रही थी. तभी दर्जन भर ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ गई. गुस्साए ग्रामीणों ने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की, बल्कि उसे निर्वस्त्र हालत में पूरे गांव में घुमाया. वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ.
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बर्बरता के बाद महिला ने लोक-लाज के भय से आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन परिवार वालों ने समय रहते उसे बचा लिया. हालांकि, घटना के बाद शर्मसार होकर महिला अपने पति के साथ गांव से कहीं चली गई है. इंस्पेक्टर पनियरा आशीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है, और आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है. पुलिस को अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है.
इंस्पेक्टर पनियरा ने यह भी कहा कि महिला और उसके पति गांव से कहीं चले गए हैं. पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि यह मामला सिर्फ तंत्र पूजा या अंधविश्वास का नहीं, बल्कि कानून को अपने हाथ में लेने और एक महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story