भारत

दोस्त के सामने युवती का खेत में गैंगरेप, की मारपीट, धमकाते हुए कही ये बात

jantaserishta.com
4 April 2021 4:37 PM IST
दोस्त के सामने युवती का खेत में गैंगरेप, की मारपीट, धमकाते हुए कही ये बात
x

DEMO PIC

तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं...

झारखंड में देर शाम अपने दोस्त के साथ घर लौट रही एक युवती को पहले चार युवकों ने रोका. युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट की और जबरन उसे पास के खेत में ले गए. जबरन खेत में ले जाकर चार युवकों ने दोस्त के सामने ही उसके साथ मुंह काला किया. युवती की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. तीन आरोपी फरार हैं.

घटना कोल नगरी धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक 30 मार्च को युवती अपने एक दोस्त के साथ शाम करीब 7 बजे बोकारो से घर लौट रही थी. युवती के पुलिस को दिए बयान के मुताबिक वह और उसका दोस्त चरकीटांड रेलवे लाइन के पास पहुंचे थे कि अचानक चार लोग आ गए. पीड़िता के मुताबिक चारों ने उसे और उसके साथी को पकड़ लिया और जबरन पास के खेत में ले गए.
आरोप के मुताबिक चारों ने युवती के साथ गैंगरेप किया. युवती ने आरोप लगाया कि गैंगरेप करने वाले युवकों ने उसके साथ ही दोस्त से भी मारपीट की. उनके मोबाइल फोन छिन लिए. युवती को किसी से कुछ भी बताने की स्थिति में हत्या की धमकी भी दी. युवती के मुताबिक युवकों ने उसे धमकाते हुए कहा कि पहले भी एक लड़की के साथ इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था.
पीड़िता के मुताबिक युवक कह रहे थे कि उस लड़की के मुंह खोलने पर उसकी हत्या कर रेलवे लाइन पर लिटा दिया जाएगा. किसी से मुंह खोला तो तुम्हारा भी यही अंजाम होगा. युवकों के चंगुल से छूटने के बाद डरी-सहमी सी घर पहुंची युवती ने अपने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी. परिजन उसे लेकर महुदा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. अन्य तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story