भारत

युवकों ने घेर कर किया महिला का गैंगरेप, बाजार से लौट रही थी पीड़िता

Admin2
13 Jun 2021 12:56 PM GMT
युवकों ने घेर कर किया महिला का गैंगरेप, बाजार से लौट रही थी पीड़िता
x

फाइल  फोटो 

शर्मनाक घटना

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर के खजवत्ती गांव में शनिवार देर शाम अपराधी गुट के बदमाशों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में एक बार फिर तनाव और हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खजबत्ती पुलिस पिकेट के बगल में झोपड़ी में बनी कचरी, फुलौरी की दुकान चला रही एक महिला ने किसी कार्य वश देसरी बाजार गई थी, जब वह लौट रही थी खरिका देसरी बांध के पास उसे तीन युवकों ने घेर लिया और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा कि घटना को अंजाम देने वालों में महिला एक को पहचानती है और दो अन्य कहीं बाहर के हैं।

महिला द्वारा इसकी जानकारी घरवालों को दी गई जिसके बाद पीड़िता के साथ सभी थाने पहुंचे। मामले में जब थाने पर कोई नोटिस नहीं लिया गया, तब महिला घर लौट आई। इसके बाद गांव में आग की तरह घटना की जानकारी लोगों तक पहुंच गई और ग्रामीण उत्तेजित होने लगे। गांव के किसी व्यक्ति ने बिदुपुर थाने को सारी जानकारी दी। इसके बाद थानेदार और पुलिस के जवान गांव में पहुंचे, जहां से पीड़िता को बिदुपुर अस्पताल लाया गया और उसे मेडिकल के लिए हाजीपुर भेजा गया। थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Next Story