भारत
बाप रे! महिला पर सरेराह पेट्रोल छिड़ककर जलाया, नजारा देख हैरान रह गए लोग
jantaserishta.com
16 March 2024 2:38 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस कॉन्स्टेबल कालूराम ने महिला के कपड़ों में लगी आग पर काबू पाया।
अलवर: अलवर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर सरेराह पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया गया। अलवर के एमआईए के गांव कैरवा जाट के चौराहे के पास की बताई जा रही है जहां एक शख्स ने 30 साल की महिला को जिंदा दला दिया। इसमें महिला के 90 फीसदी झुलसने की खबर है। हैरानी की बात तो ये है कि जिस वक्त आरोपी इस खौफनाक वारादत को अंजाम दे रहे थे उस वक्त वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने आगे आकर महिला की मदद नही की। कई लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे।
महिला को जिंदा जलाने वाले आरोपी की भी पहचान कर ली गई है। उसका नाम दिनेश जाटव बताया जा रहा है तो हल्दीना थाना मालाखेड़ा का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस दर्दनाक घटना के दौरान महिला आग में झुलसती रही। किसी ने उसे बचाने का प्रयास तक नहीं था। बल्कि, लोग महिला का वीडियो व फोटो बनाने में लगे थे।
गांव में रहने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल कालूराम ने महिला के कपड़ों में लगी आग पर काबू पाया। कॉन्स्टेबल बाइक से महिला को अस्पताल लेकर रवाना हुआ। रास्ते में एम्बुलेंस पहुंचने पर उसे अलवर सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया।
थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी निवासी राजेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसकी पत्नी मधु एमआईए के नाहरपुर गांव में रह रहे हैं। उसके तीन बच्चे हैं। हल्दीना निवासी दिनेश मधु का परिचित है। उधर आरोपी दिनेश जाटव ने महिला को जिंदा जलाने की बात से साफ इनकार किया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि हम दोनों के बीच आपसी कहासुनी और झगड़ा हुआ था। इस दौरान मधु के हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। कहासुनी के दौरान मधु इतनी नाराज हो गई कि उसने खुद बोतल खोलकर पेट्रोल अपने शरीर पर डाल लिया और माचिस से खुद को आग लगा ली। लेकिन, इस घटना में बड़ा सवाल है कि महिला व आरोपी के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया की शहर में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी । जिसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया था । महिला की हालत खराब होने से जयपुर रेफर कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





