भारत

अत्याचार! महिला को अर्धनग्न अवस्था में पीटा, आरोपी है पंचायत का मुखिया

jantaserishta.com
15 Aug 2022 11:40 AM IST
अत्याचार! महिला को अर्धनग्न अवस्था में पीटा, आरोपी है पंचायत का मुखिया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बैरगनिया परसौनी पंचायत के मुखिया बद्री सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना 13 अगस्त शनिवार की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शनिवार करीब शाम 8:30 बजे मुखिया बद्री स‍िंह यादव अपने भाई और साथियों के साथ आया और गाली-गलौज के बाद उसे पीटने लगा. साथ घर का सामान इधर-उधर फेंकने लगा.
पीड़िता का कहना है कि आरोपी घर में रखे रुपये और कान की बाली लेकर फरार हो गया. जब इसका विरोध किया तो उसकी बेटी को किडनैप करने की कोशिश करने लगा.
वहीं, इस मामले पर परशुराम सेना के जिलाअध्यक्ष हर्षवर्धन झा का कहना है कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा. ग्रामीणों और परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग की.
सीतामढ़ी के एसपी हरकिशोर राय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story