भारत

मदरसा के पास महिला पर चाकू से वार, भीड़ ने आरोपी का किया ये हश्र

jantaserishta.com
26 Dec 2021 11:25 AM IST
मदरसा के पास महिला पर चाकू से वार, भीड़ ने आरोपी का किया ये हश्र
x
महिला का ड्राइवर रह चुका है हमलावर।

मऊ. मऊ (Mau) जिले के घोसी थाना अंतर्गत घोसी कस्बे (Ghosi town) के करीमुद्दीनपुर स्थित मदरसा के पास एक महिला को चाकू मारे जाने की घटना से सनसनी फैल गई. महिला को जिस व्यक्ति ने दिनदहाड़े चाकू मारा उसे स्थानीय लोगों ने घेरकर दबोच लिया. पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक घोसी की गोधना ग्राम सभा की रहने वाली रेशमी यादव शनिवार की शाम अपने घर गोधना जा रही थी. तभी करीमुद्दीनपुर स्थित मदरसा शम्सुल ओलूम के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे इश्तियाक निवासी मानिकपुर असना (इस्लामपुरा) ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. महिला को चाकू मारकर इश्तियाक भागने लगा तभी वहां मौके पर लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई की गई.
घटना की सूचना घोसी कोतवाली पुलिस से की गई. मौके पर पहुंची पुलिस इश्तियाक को पकड़कर को कोतवाली ले गई. वहीं रेशमी यादव को प्राथमिक उपचार हेतु एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यहां महिला की हालात गम्भीर होने पर उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा गया.
इस मामले में घोसी क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह बताया कि आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
वहीं महिला का कहना है कि युवक ने पहले हमें टक्कर मारी औ फिर उसके बाद घात लगाकर मुझे चाकू मार कर भाग गया. महिला ने कहा कि इश्तियाक पहले मेरा ड्राइवर हुआ करता था. मेरे ऑटो बिक जाने के बाद काफी नाराज रहता था, जिसको लेकर आज हम को रास्ते में रोककर चाकू मार दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story