भारत
महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हमेशा रहेगा पछतावा, हुआ क्या?
jantaserishta.com
7 April 2024 12:08 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
14 मामले दर्ज हैं.
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) में पुलिस ने एक महिला ड्रग तस्कर (female drug smuggler) को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों का कहना है कि इस महिला के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं. जब उसे अरेस्ट किया गया तो उसके पास से 13 ग्राम स्मैक मिली. यह महिला ऋषिकेश के साथ ही आसपास के जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी करती थी. सूचना के बाद पुलिस टीम ने एक्शन लिया है.
दरअसल, ऋषिकेश और आसपास के तीन जिलों में लंबे समय से गांजा, चरस और स्मैक सहित प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी की खबरें पुलिस को मिल रही थीं. इसी को लेकर पुलिस ने सूचना के बाद जानकारी पुख्ता की और छापा मारने के लिए टीम गठित की गई.
पुलिस टीम ने इनपुट के आधार पर न्यू त्रिवेणी कॉलोनी एरिया में छापा मार दिया. इस दौरान पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला के पास से करीब 13 ग्राम स्मैक बरामद की गई है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि पुलिस ने रेखा साहनी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. रेखा के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि महिला रेखा को न्यू त्रिवेणी कॉलोनी ऋषिकेश में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है.
Tagsउत्तराखंडऋषिकेशऋषिकेश न्यूज़ऋषिकेश पुलिसमहिला ड्रग तस्करUttarakhandRishikeshRishikesh NewsRishikesh PoliceFemale Drug Smuggler
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





