भारत

महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगाया कुछ ऐसा वॉट्सऐप स्टेटस मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
28 March 2022 12:53 PM IST
महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगाया कुछ ऐसा वॉट्सऐप स्टेटस मच गया हड़कंप
x
एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को पुलिस ने 'आपत्तिजनक व्हाट्सऐप स्टेटस' लगाने के चलते गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: कर्नाटक से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को पुलिस ने 'आपत्तिजनक व्हाट्सऐप स्टेटस' लगाने के चलते गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने व्हाट्सऐप पर पाकिस्तान के बारे में कुछ ऐसा लिखा था जिसके चलते दो समूहों के बीच घृणा भड़क सकती थी। हालांकि महिला को अगले ही दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया। महिला को तब गिरफ्तार किया गया था जब उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

दरअसल, यह घटना कर्नाटक के बागलकोट जिले की है। यहां की एक 25 वर्षीय महिला को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का नाम कुठमा शेख है, वह मुधोल की रहने वाली है और पड़ोस के मदरसे की छात्रा है। महिला को कथित तौर पर एक व्हाट्सऐप स्टेटस पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान को उसके गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि महिला ने 23 मार्च को पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर उर्दू में लिखा, 'अल्लाह हर मुल्क में इत्तिहाद, अमन, सुकून, अता फरमा मौला।' इसका अनुवाद है कि अल्लाह हर देश को शांति एकता और सद्भाव प्रदान करे। बताया गया कि अरुण कुमार भजंत्री नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुधोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी।
इसके बाद 24 मार्च को महिला को गिरफ्तार किया था और अगले दिन जमानत दे दी गई थी। अपनी पुलिस रिपोर्ट में भजंत्री ने दावा किया कि महिला का उद्देश्य जातीय तनाव को भड़काना था। उन्होंने पुलिस से मांग की थी कि महिला पर राजद्रोह का आरोप लगाया जाए। फिलहाल पुलिस ने अपने बयान में बताया कि महिला को शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत में लिया गया था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने जो लिखा उसकी व्याख्या पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस के जश्न के रूप में की जा सकती है। अगर हमने कार्रवाई नहीं की होती तो वहां विरोध फैल सकता था और दंगे भड़क सकते थे। हालांकि इस मामले पर एक वकील और RTI कार्यकर्ता भीमनागौड़ा पारागोंडा ने कहा, 'पुलिस को गिरफ्तारी करने से पहले विवेक और निर्णय का उपयोग करना चाहिए। महिला पर लगाए गए आरोप अदालत में नहीं टिकेंगे ऐसे आरोप निर्दोष लोगों को परेशान करने जैसे लगते हैं।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story