वेंटिलेटर पर युवती ने लगाया था रेप का आरोप, अब आया ये नया मोड़

फाइल फोटो
गुरुग्राम के एक नामी निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती युवती के साथ रेप किए जाने का आरोप लगा था. अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. अब पीड़िता ने भी अपने साथ रेप की घटना से इनकार किया है. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से पूछताछ में भी रेप नहीं होने की बात सामने आ रही है.
गौरतलब है कि 21 साल की युवती गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थी. वह वेंटिलेटर पर थी. 24 से 30 अक्टूबर तक वेंटिलेटर पर रही पीड़िता ने 27 अक्टूबर को अर्ध बेहोशी की हालत में टूटी-फूटी भाषा में लिखकर और इशारों से अपने पिता को यह बताया था कि उसके साथ रेप हुआ है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुग्राम के सुशांत लोक थाने की पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी खंगाली और अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ की.
पुलिस ने जब मामला दर्ज किया था, पीड़िता वेंटिलेटर पर थी और बयान देने की हालत में नहीं थी. उसकी तबीयत में सुधार होने के बाद उसे वेंटिलेटर से हटाया गया और पुलिस ने डॉक्टरों से राय लेकर पीड़िता के बयान दर्ज किए. पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा है कि उसके साथ रेप नहीं हुआ था. बता दें कि नामी अस्पताल में उपचाराधीन मरीज के साथ रेप की वारदात से हड़कंप मच गया था.
बता दें कि अस्पताल में रेप की घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी. पीड़िता के होश में आने और वेंटिलेटर से हटाए जाने के बाद उसके बयान दर्ज किए गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





