भारत

कलेक्टर ऑफिस के पास महिला ने आत्मदाह की कोशिश की, फिर...

jantaserishta.com
18 May 2022 9:18 AM IST
कलेक्टर ऑफिस के पास महिला ने आत्मदाह की कोशिश की, फिर...
x

चेन्नई: तमिलनाडु के रामनाथपुरम में कलेक्टर ऑफिस से बाहर एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की. महिला का आरोप था कि उन्हें और उनके परिवार को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा था. इससे तंग आकर वह अपनी जान दे रही हैं. हालांकि पुलिसकर्मियों औऱ वहां मौजूद अधिकारियों ने महिला को ऐसा करने से रोक दिया.

पचेरी गांव की एक महिला ने कहा कि लंबे समय से उन्हें औऱ उनके परिवार पर धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया जा रहा था. ऐसा न करने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया. उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. इससे परेशान होकर वह आत्मदाह का कदम उठा रही हैं.
आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला ने कहा कि हमें हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. लेकिन हमने मना कर दिया. इसके बाद प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया. हमारा रास्ता रोका गया. मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दायर किया. हम कोर्ट गए, जिसने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया. फिर पुलिस से संपर्क किया. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
महिला ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने मेरे बेटे को मारने की कोशिश की. लिहाजा उसे 8 बीच सड़क पर टक्कर मारी गई, लेकिन राहगीरों ने उसे बचा लिया. वह हमें लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story