भारत

चलती ट्रेन में महिला ने की चढ़ने की कोशिश, अचानक गिरी, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ

jantaserishta.com
30 Oct 2020 4:17 PM IST
चलती ट्रेन में महिला ने की चढ़ने की कोशिश, अचानक गिरी, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ
x

सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, पर इनमें से वो खास होते हैं जिनमें रियल हीरोज लोगों की जान बचाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो खूब देखा जा रहा है. इसमें आरपीएफ के जवानों की मुस्तैदी से एक महिला की जान बची.

खबरों के मुताबिक ये वीडियो मुंबई का है. यहां एक महिला लोकल ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रही थी. लेकिन उसका पैर फिसला और वो प्लेटफॉर्म पर गिर गई. वहां मौजूद आरपीएफ के जवानों ने महिला को बचाया.

वीडियो घाटकोपर स्टेशन का है.घटना 28 अक्टूबर की. वीडियो में दिखता है कि महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है लेकिन डिब्बे में सवार होने की जगह टकराकर प्लेटफार्म पर गिर जाती है. इससे पहले कि वो ट्रेन की चपेट में आती प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के जवान महिला को खींचकर ट्रेन से दूर कर देते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story