
x
फैली सनसनी.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने शनिवार शाम अपने दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक कछवा के सेमरी गांव में यह घटना तब हुई जब हरिश्चंद्र की पत्नी संगीता (35) ने अपने दो बच्चों - शिवांश (3 साल और 8 महीने) और शुभंकर (14 महीने) के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी.
कछवा थाना प्रभारी (एसएचओ) अमरजीत सिंह ने बताया कि बच्चों की हत्या के बाद महिला ने नारियल की रस्सी से अपने कच्चे घर की छत से फांसी लगा ली. घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था. सूचना मिलने पर जब वह घर लौटा तो दोनों बच्चों और पत्नी को मृत पाया.
सर्किल ऑफिसर (सदर) अमर बहादुर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. महिला शनिवार सुबह अपने मायके (चंदौली जिले में) से ससुराल लौटी थी. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है.
पड़ोसियों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. शनिवार को उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया. फिर दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली. घटना के दौरान महिला का पति वहां मौजूद नहीं था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





