भारत

महिला ने शराबी पति के हाथ-पांव बांध लगा दी आग, फिर...

jantaserishta.com
10 Dec 2022 3:15 PM IST
महिला ने शराबी पति के हाथ-पांव बांध लगा दी आग, फिर...
x
DEMO PIC 
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोए हुए पति के हाथ-पांव बांधकर उसपर केरोसिन डाल आग लगा दी। बुरी तरह झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जयपुर भुइयां टोली गांव की रहने वाली रूनती देवी के मुताबिक उसका पति विनोद भारती शराब के नशे में उससे हमेशा मारपीट करता था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। गुरुवार की रात वह शराब के नशे में घर आया और उसने एक बार फिर पत्नी को गाली-गलौज की। रूनती देवी ने उसके सोने का इंतजार किया। इसके बाद उसके हाथ-पांव बांधकर चादर के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। इसके बाद वह घर का दरवाजा बाहर से बंद कर निकल गई। परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी तब मिली जब आग की गंध आसपास के घरों तक पहुंची। लोगों ने घर का दरवाजा खोल आग बुझाई और विनोद भारती को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी रूनती देवी ने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की थी। उनके झगड़ों को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story