महिला ने अपनी लाल साड़ी दिखा कर रोक दिया ट्रेन वरना हो जाता अनर्थ

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया. इसका श्रेय जाता है 70 साल की एक बुजुर्ग महिला ओमवती को, जिनकी सूझबूझ से कई जानें बच गईं. दरअसल, वृद्ध महिला ओमवती जलेसर रेलवे स्टेशन के पास थीं, जब उन्होंने देखा कि ट्रैक बीच में से टूटा हुआ है. अगर इसपर कोई ट्रेन आई तो बड़ा हादसा हो सकता है. ट्रेन भी आने वाली थी. ऐसे में पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि क्या करना चाहिए. फिर थोड़ा दिमाग लगाया और एक आइडिया निकाला. उन्होंने लाल साड़ी पहनी हुई थी, जिसे उतारकर ओमवती ने पटरियों के दोनों तरफ से बांध दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





