भारत

ड्राइवर को महिला ने जड़े दनादन थप्पड़, बुर्के वाली महिला ने मोबाइल फोन से भी किया हमला

jantaserishta.com
18 Jan 2026 4:00 PM IST
ड्राइवर को महिला ने जड़े दनादन थप्पड़, बुर्के वाली महिला ने मोबाइल फोन से भी किया हमला
x
वीडियो भी सामने आया.
सूरत: सूरत शहर में बुर्का पहने महिला ने सिटी बस के ड्राइवर पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला यात्री ने बीच रास्ते में चालक से बस रोकने को कहा था. चालक ने बस रोकने से मना कर दिया, क्योंकि वहां निर्धारित स्टॉप नहीं था और बस की स्पीड भी तेज थी. इस बात से नाराज महिला उग्र हो गई. उसने ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए.
जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे महिला बस में चढ़ी और ड्राइवर से एलबी टर्निंग पॉइंट पर बस रोकने की मांग की. ड्राइवर ने स्पष्ट किया कि वहां कोई निर्धारित स्टॉप नहीं है और बस की गति भी तेज थी. महिला को यह जवाब नागवार गुजरा और उसने चालक के साथ बहस करना शुरू कर दिया. घटना के दौरान बस में सिर्फ तीन यात्री मौजूद थे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने गुस्से में चालक का कॉलर पकड़ लिया और उसे लगातार थप्पड़ मारने लगी. इतना ही नहीं, महिला ने अपने मोबाइल फोन से ड्राइवर के सिर पर वार किया, जिससे चालक को गंभीर चोटें आई और उसका सिर खून से लथपथ हो गया.
बस में मौजूद यात्री इस मारपीट को देखकर दंग रह गए. घटना के बाद ड्राइवर ने वेसु पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया कि महिला ने बस में दूसरी बार 17 जनवरी को भी हमला किया. बीआरटीएस बस चालक इकबाल शेख ने कहा कि घटना के समय वह बस को वेसु इलाके से रेलवे स्टेशन की तरफ ले जा रहे थे. उस दौरान महिला ने बिना किसी वजह बस में चढ़कर हमला किया.
यह पूरी घटना सिटी बस के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह महिला ड्राइवर के साथ हाथापाई कर रही है. यह देख बस में सवार यात्री भी सन्न रह गए. वीडियो वायरल होने के बाद विभाग और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बीआरटीएस बस का संचालन सूरत महानगर पालिका द्वारा किया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null