भारत

दुकान में अकेली बैठी महिला को हिप्नोटाइज किया, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
21 April 2025 3:15 PM IST
दुकान में अकेली बैठी महिला को हिप्नोटाइज किया, फिर जो हुआ...
x
जब होश आया...
मोगा: पंजाब के मोगा शहर के आर्य स्कूल रोड से रविवार दोपहर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दोपहर करीब 2:30 बजे एक कॉस्मेटिक की दुकान में अकेली बैठी महिला को हिप्नोटाइज करके लुटेरों ने चंद मिनटों में लाखों रुपये की सोने की तीन अंगूठियां ठग लीं और मौके से फरार हो गए. यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
पीड़ित महिला के बेटे अजय कुमार ने जानकारी दी कि वे अपनी मां नीलम को दुकान पर बैठाकर खुद घर पर रोटी खाने गए थे. इसी दौरान तीन लोग – जिनमें एक महिला भी शामिल थी – मोटरसाइकिल पर आए और दुकान में दाखिल हो गए. अंदर आते ही उन्होंने मोगा में राधास्वामी डेरा के बारे में पूछताछ की. फिर बातों-बातों में उन्होंने महिला को डराना शुरू किया और कहा कि उनके परिवार पर कोई बुरा वक्त आने वाला है.
लुटेरों ने महिला को कथित तौर पर हिप्नोटाइज कर दिया और तीनों सोने की अंगूठियां एक सफेद कपड़े में बांधने को कहा. कपड़े की अदला-बदली कर के उन्होंने असली अंगूठियों की जगह हरा घास बांधकर दे दिया और मौके से फरार हो गए. महिला को जब होश आया और उसने कपड़ा खोला, तो अंदर सोने की जगह घास देखकर उसके होश उड़ गए.
परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस घटना में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.
जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जल्दी ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story