भारत
महिला की निकल गई चीख, पनीर सैंडविच ऑर्डर किया तो निकला चिकन
jantaserishta.com
5 May 2024 11:31 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
50 लाख रुपए की मुआवजे की मांग की है।
अहमदाबाद: किसी रेस्टोरेंट, होटल या ढाबे का खाना ऑनलाइन ऑर्डर कर हम कुछ ही देर में अपने घर मंगा लुत्फ उठा सकते हैं। कई ऐसे ऐप हैं जो यह सुविधा देते हैं। लेकिन कभी-कभी जो मंगाया गया है उसकी जगह कुछ और ही आ जाता है। गुजरात में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक शाकाहारी महिला पनीर समझ कर चिकन खाने लगी। जी हां... कुछ निवाले खाने के बाद उसे पता चला कि वह मांस खा रही है। गुस्से में अब उस महिला ने 50 लाख रुपए की मुआवजे की मांग की है।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के चामुंडानगर की रहने वाली एक महिला ने एक ऐप से पनीर सैंडविच ऑर्डर किया। कुछ ही देर में उसके पास सैंडविच पहुंच भी गया। थोड़ा सा ही खाने के बाद महिला को महसूस हो गया कि वह पनीर सैंडविच नहीं है। शाकाहारी महिला ने पाया कि जो वह खा रही है वह चिकन है। अगले दिन महिला ने स्वास्थ्य विभाग से इसकी शिकायत की। उसने 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की पहचान निराली परमार के रूप में हुई है। निराली ने पनीर टिक्का सैंडविच मंगाया था। अपनी शिकायत में उसने बताया कि सैंडविच खाने के बाद उसे वह पनीर जैसा बिलकुल नहीं लगा। उसे फिर पता चला कि रेस्टोरेंट से उसे पनीर नहीं बल्कि चिकन सैंडविच भेजा गया है। महिला ने शिकायत में आगे बताया कि वह शाकाहारी है और उसका धर्म उसे नॉनवेज खाने की परमिशन नहीं देता है। रेस्टोरेंट की इस गलती से उसकी भावनाएं आहत हुई हैं। इसके लिए उसने 50 लाख की मांग की है।
महिला की इस शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया है। विभाग ने पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की गलती दोबारा हुई तो रेस्टोरेंट को सील कर दिया जाएगा। वहीं शाकाहारी महिला ने रेस्टोरेंट की इस गलती पर 50 लाख रुपए की मांग करते हुए कहा कि इससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
Tagsअहमदाबादअहमदाबाद न्यूज़अहमदाबाद पुलिसचिकनपनीरAhmedabadAhmedabad NewsAhmedabad PoliceChickenPaneer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





