भारत

धर्म परिवर्तन: दो बेटियों संग थाने पहुंची महिला, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
19 March 2022 8:39 AM IST
धर्म परिवर्तन: दो बेटियों संग थाने पहुंची महिला, फिर जो हुआ...
x
जानें पूरा मामला।

गोरखपुर: गोरखपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों संग थाने पहुंचकर खुद को धर्म परिवर्तन से बचाने की गुहार लगाई। पिपराइच थाना क्षेत्र के हेमधापुर गांव की रहने वाली इस महिला ने अपने परिवारीजनों पर मारने-पीटने और प्रताड़ित कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी पिपराइच थाना क्षेत्र के हेमधापुर निवासी सत्य प्रकाश यादव से हुई थी। उनसे दो बेटियां अंशिका (4 वर्ष) और यांशी (2 वर्ष) की बेटी पैदा हुई। महिला ने कहा कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। दो साल पहले उसकी ननद संजू यादव ने कुशीनगर जिले के हेतिमपुर छितौनी पट्टी निवासी दिलीप फास्टर से शादी की जो ईसाई धर्म के हैं। नन्दोई दिलीप का मेरे घर अक्सर आना जाना लगा रहता है। पति, ससुर ,सास, ननद संजू यादव और रंजू यादव जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं। नहीं मानने पर परिवारीजन और ननद तथा नंदोई प्रताडऩा के साथ मारते-पीटते हैं।
इससे पहले महिला ने परिजनों द्वारा मारने पीटने और जबरिया धर्म परिवर्तन कराने के मामले को लेकर 28 जून 2021 को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय गोरखपुर के प्रभारी मोतीलाल सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने पिपराइच पुलिस से कार्रवाई के लिए कहा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने जान जाने की भी आशंका जताई है। इंस्पेक्टर मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story