भारत

महिला पहुंची थाने, कही ऐसी बात पुलिस तक हैरान

jantaserishta.com
18 Sept 2022 5:55 PM IST
महिला पहुंची थाने, कही ऐसी बात पुलिस तक हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC

महिला 28 साल बाद रेप का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस भी हैरान रह गई।
अलीगढ़: चाचा-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला 28 साल बाद रेप का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने बताया कि बचपन से उसके सौतेले चाचा उससे रेप करते चले आ रहे हैं। पिता की मौत हो जाने के बाद चाचा उससे लगातार रेप करते चले आ रहे हैं। महिला का आरोप है कि इस काम में उसकी मां भी साथ देती थी। पेट में दर्द होने की जानकारी देने पर मां गोलियां खिलाकर चुप रहने की बात कहती थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म संबंधी मामला दर्ज कर लिया है।
मामला सासनी गेट थाना क्षेत्र का है। मोहल्ले की रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि पिता की 1988 में सड़क हादसे में मौत के बाद मां ने घर में ही काम करने वाले एक व्यक्ति से दूसरा विवाह किया था, जो कि बरला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। सौतेले पिता के छोटे भाई ने बलात्कार व शारीरिक शोषण उस वक्त शुरू किया, जब वह महज सात वर्ष की थी। मां को चाचा की हरकत के बारे में बताया तो मां ने चुप रहने की हिदायत दी। इधर, चाचा लगातार संबंध बनाता रहा। 11 वर्ष की उम्र के दरमियान सौतेले पिता के एक और भाई ने बलात्कार किया।
2011 में नेवी में तैनात एक सैनिक के साथ शादी हुई। 29 जुलाई 2021 को सौतेला भाई ससुराल से बुलाकर प्रेम नगर कॉलोनी, थाना बन्नादेवी ले गया। वहां मारा पीटा। संबंध बनाने की कोशिश की। इस मामले में मां, सौतेले चाचाओं, सौतेले भाई व सौतेले पिता के मुकदमे की मांग की गई है। सीओ श्वेताभ पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाईकी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story