भारत
महिला थाने पहुंची दरोगा, पति और जेठ पर लगाया सनसनीखेज आरोप
jantaserishta.com
1 May 2024 8:06 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बौंडी थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक ने अपने पति, जेठ और पति के मामा पर जिला महिला थाने में मारपीट कर उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। महिला दरोगा ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
अमेठी जिले के खौपर गुरुदत्त गढ़ सवानगी निवासी बौंडी थाने में दरोगा के पद पर तैनात है। उनकी शादी 2011 में खौपर गुरुदत्त गढ़ सवानगी निवासी दुर्गा प्रसाद यादव से हुई थी। उनके आठ वर्ष का बेटा आयुष है। पति व जेठ कृष्ण कुमार यादव, उनका मामा रमाकांत शादी के बाद से ही मारपीट कर उत्पीड़न कर रहा था। उसे कम दहेज का ताना दिया गया। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती निकलने पर पति व ससुरालवालों ने भाग न लेने को काफी दवाब बनाया। नियुक्त होने पर वह मुरादाबाद ट्रेनिंग पर चली गई। तब उनके पति और ससुरालवालों ने गलत शिकायतें कर बाधा पहुंचाई। बेटे आयुष से बात नहीं करने देते हैं, जिससे मानसिक शोषण हो रहा है। पीड़िता ने पति, जेठ और उनके मामा को नामजद कर जिला महिला थाने में मारपीट कर उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





