भारत

महिला ने की देवर की हत्या, पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो सिर चकरा गया, हुआ ये...

jantaserishta.com
30 May 2021 8:48 AM IST
महिला ने की देवर की हत्या, पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो सिर चकरा गया, हुआ ये...
x
5 साल पहले हुई हत्या का राज उगल दिया.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके खुलासे के बाद पुलिस का भी सिर चकरा गया है. यहां पुलिस ने एक महिला को देवर की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसने 5 साल पहले हुई हत्या का राज उगल दिया. पुलिस के मुताबिक, महिला ने कबूल किया है कि उसने 5 साल पहले अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की थी और अब उसी देवर की हत्या कर दी है.

हैरान कर देने वाला ये मामला भोपाल के कोलार इलाके का है जहां शुक्रवार को एक युवक की लाश को सुअर खा रहे थे. पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि लाश दामाखेड़ा की झुग्गियों में रहने वाले मोहन नाम के एक शख्स की है जो अपनी भाभी और उसके बेटे के साथ रहता था.
इसके बाद पुलिस ने जब उसकी भाभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसने ना केवल अपने देवर की हत्या कबूल की बल्कि ये भी बता दिया कि इसी देवर के साथ मिलकर उसने 5 साल पहले अपने पति की हत्या कर दी थी और फिर उसकी लाश को घर में ही दफन कर दिया था. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात जमीन में गड़ा एक कंकाल निकाला है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया है कि 5 साल पहले उसने देवर के साथ रहने के लिए उसके साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और उसके शव को घर पर ही दफना दिया था.
तब से लेकर अब तक अपने बेटे और देवर के साथ ही रहती थी लेकिन बीते कुछ दिनों से उसके और देवर के बीच लगातार विवाद हो रहा था जिससे परेशान होकर उसने अपने बेटे की मदद से देवर मोहन को मार दिया. इसके बाद महिला के बेटे ने शव को कलियासोत नदी के किनारे फेंक दिया, जहां शुक्रवार शाम को सुअरों ने शव को खाना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद ही पुलिस मामले में सतर्क हुई और 24 घंटे के भीतर ही मामले में सनसनीखेज खुलासा कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story