भारत

पति को छोड़ जीजा संग फरार हुई महिला

Nil dhankar
3 Nov 2023 8:10 AM IST
पति को छोड़ जीजा संग फरार हुई महिला
x

करवाचौथ के दिन एक महिला अपने जीजा के साथ फरार हो गई। पड़ोसियों से पता चलने पर पति ने पत्नी के बारे में खोजबीन शुरू की। इसके बाद वह थाने पहुंचा। पड़ोसियों से जब युवक को उसकी पत्नी के भागने की जानकारी हुई तो वह बौखला गया। युवक बताया कि पिछले तीन करवा चौथ पर दोनों ने एक दूसरे के लिए व्रत रखा था। पत्नी जैसे पूरा दिन भूखी प्यासी रहती थी, उसी तरह से भूखा प्यासा रहकर वह भी व्रत करता था। इसके बावजूद पत्नी बेवफा निकली और जीजा के साथ फरार हो गई। अब पत्नी से कोई वास्ता नहीं रखना। युवक ने कहा कि वह अब पत्नी की जिंदगी नहीं, मौत के लिए व्रत रखेगा।

शॉपिंग के बाद जीजा के साथ भाग निकली महिला

महिला अपने 18 महीने के बेटे को भी साथ ले गई। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में गंगानगर के अम्डैडा गांव निवासी युवती से हुई थी। उन्हें एक 18 महीने का बेटा भी है। बताया कि इस करवा चौथ के लिए 26 अक्टूबर को पत्नी को शॉपिंग कराई थी। बताया कि 27 अक्तूबर को शाम के समय उनकी पत्नी बहनोई के साथ बच्चे को लेकर फरार हो गई। घर से कुछ जेवरात, मोबाइल फोन और बाकी सामान भी लेकर गई है।

Next Story