भारत

3 बच्चों को लेकर तालाब में कूदी महिला, फिर...

jantaserishta.com
21 Feb 2022 6:02 PM IST
3 बच्चों को लेकर तालाब में कूदी महिला, फिर...
x
इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

गया: बिहार के गया जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी। महिला को तो किसी तरह लोगों ने बचा लिया लेकिन तीनों बच्चे लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुआ प्रखंड के सूर्यमंदिर तालाब में महिला ने तीन बच्चों के साथ छलांग लगाई। कुछ लोगों ने जैसे ही महिला को छलांग लगाते देखा वो भी तालाब में कूद पड़े। बड़ी मशक्कत के बाद महिला को तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन उसके तीनों बच्चों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
लापता हुए बच्चों की उम्र क्रमश: 6 माह, चार साल और छह साल की है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के कारण महिला ने इस खौफनाक कदम को उठाया। महिला का पति कोलकाता में काम करता है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story