भारत

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर बड़ा अपडेट, मंत्री का आरोपी बेटा छिपा है यहां

jantaserishta.com
8 Oct 2021 9:39 AM IST
लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर बड़ा अपडेट, मंत्री का आरोपी बेटा छिपा है यहां
x

लखनऊ. लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के तिकुनिया कांड मामले में पुलिस में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू को बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में तलब किया है. लेकिन इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के आरोपी बेटे अशीष मिश्रा की लोकेशन भारत-नेपाल बॉर्डर पर मिली है. बताया जा रहा है कि नेपाल के गुरी फेंटा के आसपास उसकी मूवमेंट सामने आई है. जबकि उसकी आज सुबह की लोकेशन उत्तराखंड के बाजपुरा की है. लखीमपुर खीरी पुलिस ने नेपाल और उत्तराखंड पुलिस दोनों से संपर्क किया है. गौरतलब है कि आशीष के खिलाफ हत्या के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि मामले के तूल पकड़ने के साथ ही आशीष मिश्रा फरार हो गया है. इसी को देखते हुए यूपी पुलिस ने टीमें गठित कर उनकी तलाश शुरू की है. अब आशीष को पकड़ने के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी करने जा रही है. वहीं इससे पहले मंत्री अजय मिश्रा ने कहा था कि मैंने अपने बेटे को कहीं नहीं छुपाया. वह बड़ा है. सोच-समझकर निर्णय लेता है. उसे जब सामने आना होगा तो आएगा. वह खुद फैसले लेता है. अजय मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले में न्यायिक जांच हो रही है, सब कुछ सामने आ जाएगा. अजय मिश्रा ने कहा कि मेरे बेटे पर आरोप लगा है. मुकदमा कोई भी दर्ज करा सकता है. जांच में सब साफ होगा. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा दोषी होगा तो जांच एजेंसियां काम करेंगी. अभी जांच हो रही है होने दीजिए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story