भारत

कमरे में महिला, पति और उसका बॉयफ्रेंड...चीखें सुनकर दौड़ी बेटी, मंजर देखकर कांप गई रूह

jantaserishta.com
21 March 2025 4:30 PM IST
कमरे में महिला, पति और उसका बॉयफ्रेंड...चीखें सुनकर दौड़ी बेटी, मंजर देखकर कांप गई रूह
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस को बुलाया.
झांसी: यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला, पति और उसका बॉयफ्रेंड ने शराब बंद कमरे में पी। इस दौरान किसी बात को लेकर तीनों में विवाद हो गया। जिसके बाद महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घर में मौजूद महिला की 12 साल की बेटी चीखें सुनकर जब कमरे में गई तो मां जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। घबराघकर उसने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को मामले की जानकारी दी।
ये घटना कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मी गेट बाहर मोहल्ले का है। अधीक्षक-शहर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि संगीता अहिरवार का शव उनके घर में बेडरूम से बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में संगीता का पति रविंद्र अहिरवार और उसका प्रेमी दोनों ही मौजूद थे। मौके से शराब की बोतलें समेत अन्य वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उधर, जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर फील्ड यूनिट और अधिकारी पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना कर जरूरी साक्ष्य भी संकलित किये। रात में दोनों के ही नशे में होने के कारण कोई खास जानकारी मामले में नहीं मिल पायी लेकिन आज सुबह से फिर से दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान पाये गये हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ किसी तरह की जोर जबरदस्ती भी की गयी है। संगीता की हत्या को किस तरह से अंजाम दिया गया, इस बारे में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story